Advertisement

Poochta Hai Bharat With Arnab: UP Election का प्लान तैयार | CM Yogi Meets Amit Shah | PM Modi

उत्तर प्रदेश की सियासत का सबसे बड़ा सियासी चक्रव्यूह तैयार हो चुका है! गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई महाबैठक के बाद 2026 के एमएलसी चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव का पूरा ब्लूप्रिंट लॉक हो चुका है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी संगठन, सरकार और कैडर के साथ पूरी तरह एकजुट होकर चुनावी रण में उतर चुकी है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव और राहुल गांधी का विपक्षी गठबंधन अंतर्कलह और सीट शेयरिंग की खींचतान में उलझा नजर आ रहा है।  

क्या 'PDA' का नारा देने वाले अखिलेश यादव बीजेपी के इस अभेद्य किले को चुनौती दे पाएंगे? या फिर 'एकजुट NDA' के आगे एक बार फिर 'बिखरा विपक्ष' पस्त हो जाएगा? आज अर्नब गोस्वामी के साथ 'पूछता है भारत' में देश के सबसे बड़े सियासी दंगल पर सबसे तीखी और सीधी बहस! 

 
Follow :