Poochta Hai Bharat With Arnab: आज हुआ UP Election तो किसकी बनेगी सरकार? | CM Yogi Vs Akhilesh | Latest News
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के सियासी महामुकाबले से पहले जुबानी जंग और चुनावी समीकरण बेहद दिलचस्प मोड़ ले चुके हैं। 'पूछता है भारत' में आज का सबसे बड़ा सवाल: अगर आज यूपी में विधानसभा चुनाव हो जाएं, तो बाजी कौन मारेगा? एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'बुलडोजर मॉडल', कानून-व्यवस्था और विकास का दावा है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव का 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला और सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की जोरदार रणनीति। क्या जनता एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी, या अखिलेश यादव का नया सियासी चक्रव्यूह सत्ता परिवर्तन की पटकथा लिखेगा? देखिए अर्नब गोस्वामी के साथ देश की सबसे बड़ी और तीखी बहस.