Advertisement

पूछता है भारत: केजरीवाल को झटका, दिल्ली में पलटा 'खेल' ?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर अब थम गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टी ताबड़तोड़ चुनावी रैली, रोड शो और डोर टू डोर कैंपेन चलाया। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने अंतिम दिन धुंआधार प्रचार करते नजर आए। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने धुरंधरों को आखिर दिन के काम पर लगाया। आम आदमी पार्टी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी जैसी स्थिति में बीजेपी को इस बार दिल्ली में सरकार बनाने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस पार्टी अपना खाता खोलने का भरकस प्रयास कर रही है। 

Follow :  
×

Share