पूछता है भारत with Arnab Goswami: Kabul में बरतन बर्तन मांजेंगे Munir-Shehbaz! Muttaqi
भारत अफगानिस्तान में एक नया अध्याय लिखने की ओर बढ़ रहा है, जहां अफगानिस्तान भारत को अपना प्रमुख मित्र मानता है, जो पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 6 दिन की भारत यात्रा पर आए हैं। वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे और दारूल उलूम देवबंद व ताजमहल भी जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति से छूट मिलने के बाद मुत्ताकी भारत पहुंचे हैं। तालिबान ने 2021 में काबुल पर कब्जा किया था, लेकिन भारत और अधिकांश दुनिया अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं देते। अमेरिका भी अब अफगानिस्तान में रुचि ले रहा है। पाकिस्तान के लिए यह स्थिति अभी भी सिरदर्द बनी हुई है।