न्यूज का X-Ray: योगी की जीत, 'रोए' अखिलेश! | Delhi Election | Milkipur
यूपी की बहुचर्चित अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पहले रुझान में कमल खिलने लगा तो सपाईयों के चेहरे मुरझाने लगे. इस सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद के लंबे अंतराल से हराया. भाजपा जितने अंतर से लोकसभा सीट हारी थी, उससे अधिक अंतर से उपचुनाव जीतने का संकल्प पूरा किया. मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने बंपर जीत हासिल की है. इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने कोई कसर बाकी नहीं रखी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इस सीट पर मोर्चा संभाला था. वहीं सपा की ओर से भी यादव कुनबा आखिरी समय तक यहां डटे रहे. यहां सपा के अजीत प्रसाद और बीजेपी के चंद्रभान पासवान समेत 10 उम्मीदवार मैदान में थे. दोनों ही प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे थे.