न्यूज का X-Ray: संभल टू सोमनाथ, RSS बताए इतिहास! | Sambhal Violence | CM Yogi | Rahul Gandhi
संभल के इतिहास को पुनर्जीवित करने का काम वहां के अलग अलग हिस्सो में लगातार जारी है। 1847 का नक्शा अभी तक सही साबित हो रहा है। इसी नक्शे के आधार पर आलम सराय इलाके में खुदाई शुरू की, तो 20 फीट नीचे चतुर्मुख कूप दिखाई देने लगा। जिसके बाद ASI की टीम ने संभल ने इसका सर्वे किया। संभल के विलुप्त हो चुके तीर्थ स्थलों को संरक्षित किए जाने की कोशिशों के बीच ASI ने संभल के दो और प्राचीन तीर्थों का सर्वे किया है। यहां सर्वे के दौरान टीम ने बाकायदा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की है। टीम यहां लगभग डेढ़ घंटे तक रही। ASI की टीम संभल की ऐतिहासिक धरोहरों का सर्वे कर रही है तो वहीं तीर्थ स्थलों, कुएं और कूपों का भी सर्वे कर रही है।