Advertisement
पब्लिश्ड Feb 28, 2025 at 1:39 PM IST

न्यूज का X-Ray: संभल मस्जिद में तहकीकात! | Allahabad High Court

संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने हाल ही में मस्जिद के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर, संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की तीन सदस्यीय टीम पहुंची है। यह टीम मस्जिद की रंगाई पुताई की मांग को लेकर जांच-पड़ताल करने के लिए शाही जामा मस्जिद में काम कर रही है। हाई कोर्ट ने इस संबंध में एएसआई को निर्देश जारी किए थे। जमीयत उलेमा ए हिंद का डेलिगेशन संभल पहुंचा और शाही जामा मस्जिद में दोपहर की नमाज अदा की। संगठन ने मस्जिद के रंग रोगन को एक सामान्य प्रक्रिया बताया और साजिश के दावों को खारिज किया गया है। साथ ही, यूपी सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दिए गए बयान पर भरोसा जताते है और अपने दस्तावेजों की पुष्टि की है।

Follow :  
×

Share