न्यूज का X-Ray: संभल से 2027 का सपना! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Sambhal Jama Masjid
संभल में 6 दिन पहले हिंसा की चिंगारी किसने सुलगाई, वो अपने आप में एक सवाल है। हालांकि हिंसा के 6 दिन बाद जब संभल में शांति है तो सतही तौर पर इस माहौल को राजनीतिक पैंतरों के जरिए सुलगाने की कोशिशें हैं। वहीं हिंसा, फायरिंग मामले को लेकर अब पुलिस ने 120 से अधिक दंगाइयों के फोटो जारी किए हैं। ये सभी दंगाई हाथों में पत्थर, डंडे और हथियार लिए नजर आए हैं। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को कई दंगाइयों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। साथ ही अपील करते हुए कहा है कि शहर के अमन के लिए दंगाइयों को पहचानिए। संभल की हिंसा पर सियासत मचल रही है। वो ऐसे कि संवेदनशीलता के नजरिए से बाहरी लोगों के संभल में घुसने की मनाही है और राजनेता यहां घुसने पर आमादा हैं।