न्यूज का X-Ray: बर्क के घर पर बुलडोजर ? | Sambhal Violence | PM Modi | One Nation One Election
जियाउर्रहमान बर्क का ये किला कभी ढह सकता है। ये लाल दीवारें कभी भी मलबे में बदल सकती हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क नक्शा पास कराए बिना ही मकान बना रहे हैं। वो भी एक दो दिन से नहीं...दो सालों से। मकान का पूरा ढांचा खड़ा हो चुका है लेकिन इजाज़त लेने की इन्होंने ज़हमत तक नहीं उठाई। संभल में जियाउर रहमान बर्क के घर के आसपास पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद उपद्रवियों की तलाश में यह कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान कर रही है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चला है.