महाभारत: योगी के प्लान से हिले कट्टरपंथी! | CM Yogi | Maha Kumbh | Akhilesh Yadav | Owaisi
प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और यह एकता का महान आयोजन था। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, और वह सैकड़ों वर्षों की गुलामी की मानसिकता के बंधनों को तोड़कर नवचेतना के साथ सांस लेता है, तो वही दृश्य सामने आता है, जैसा कि हमने 13 जनवरी के बाद प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में देखा। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मैंने देवभक्ति और देशभक्ति के बीच संबंध को साझा किया था। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान, सभी देवी-देवता, संत-महात्मा, बालक और वृद्ध, महिलाएं और युवा एकजुट हुए, और हमें देश की जागृत चेतना का अनुभव हुआ।