Advertisement
पब्लिश्ड Jul 9, 2024 at 9:04 PM IST
Mahabharat: मोदी को पुतिन का बड़ा ऑफर! | PM Modi in Russia | Putin | Moscow | America
भारत और रूस के बीच साझेदारी और दोस्ती को बढ़ावा देने के उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' (Order of St. Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है। यह हमारी स्पेशल और प्रिविलेज स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का सम्मान है। देखिए मॉस्को से महाभारत सुचरिता कुकरेती के साथ