Advertisement

महाभारत: आखिरी समय प्लेटफॉर्म क्यों बदला? | Delhi Railway Station Stampede

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार, 15 फरवरी की रात अचानक भगदड़ की घटना हो गई, जिससे महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन के के प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर भीड़ झमता से ज्यादा बढ़ गई। भीड़ के कारण वहां लोगों को घुटन होने लगी। इस वजह से कई लोग बेहोश हो गए और फिर अफरातफरी मची गई। भगदड़ की घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें बिहार के यात्रियों की हुई है। मरने वाले में 18 लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद एक सवाल उठ रहा है कि आखिरी समय में प्लेटफॉर्म क्यों बदला गया, जिससे भगदड़ मची और कई लोग घायल हो गए। 

Follow :  
×

Share