Advertisement
Mahabharat: बुरे फंसे तेजस्वी, राहुल की बोलती बंद! | Tejashwi Yadav | Rahul Gandhi | NDA Vs INDIA
NEET पेपर लीक मामले में शहजाद पूनावाला और सुधांशु त्रिवेदी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहजाद पूनावाला ने कहा है कि नीट में बिहार से जो बात सामने आ रही है उसमें हाथ तो आरजेडी का है। आपको बता दें कि बिहार में पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम ने मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु के लिए कमरा बुक कराया था। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- 'देश में 56 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता है। 2006 में पहली बार देखा कि कई पेपर लीक हुए। गांव तक परीक्षा की व्यवस्था की है। 13 भाषा में परीक्षा आयोजित हुई। पाठ्यक्रम को सरल किया गया है। राहुल गांधी गंभीर मुद्दे पर सियासत कर रहे हैं। चुनाव में वह तीसरी बार फेल हुए हैं। मध्यप्रदेश और गुजरात के युवाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इन जगहों को एपिक सेंटर बोल रहे हैं। पेपर लीक की कांग्रेस जननी है।'