Advertisement
Mahabharat: 24 में मोदी की महाजीत! | PM Modi | Loksaba Election 2024 | BJP Candidate List 2024
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कुछ ही दिनों पहले पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा ईजाद किया था अबकी बार 400 पार। इसको लेकर बीजेपी ने अपने 195 उम्मीदवारों उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी का कौन सा दिग्गज किस संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में ताल ठोकेगा इसकी तस्वीर भी साफ हो गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बार फिर राजनाथ सिंह को टिकट दिया गया है। इसके पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में राजनाथ सिंह को इस सीट से पहली और दूसरी बार टिकट दिया गया था इस बार फिर बीजेपी ने राजनाथ सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार मौका दिया है। इसके पहले इस सीट से साल 2009 में लालजी टंडन चुनाव लड़े थे. लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की इस लिस्ट में कुल 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं इस लिस्ट में 50 साल से कम उम्र के 47 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 28 महिलाओं के नाम शामिल हैं वहीं देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। जबकि बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरला की 12, दिल्ली की 5, गोवा की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान निकोबार की एक और दमन दीव की एक सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।