महाभारत: कैबिनेट विस्तार, जीतेंगे बिहार ? | Bihar Cabinet Expansion | Nitish Kumar | PM Modi
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को लाडला सीएम बताकर दो दिन पहले ही उनसे अपनी नजदीकी का इजहार किया था। साथ ही ये संदेश भी दिया था कि नीतीश ही 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का चेहरा होंगे लेकिन बीजेपी और JDU की तुलना करें तो अब पलड़ा बीजेपी का भारी नजर आ रहा है। बिहार कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी के कोटे से 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। बिहार में मंत्री पद पर शपथ लेने वाले विधायकों में संजय सरावगी, कृष्ण कुमार मंटू, विजय कुमार मंडल, मोती लाल प्रसाद, राजू कुमार सिंह, जीवेश कुमार और सुनील कुमार के नाम शामिल है।