Advertisement

प्रहार: रेखा गुप्ता को दिल्ली के CM के लिए क्या चुना ? | Delhi CM Rekha Gupta | PM Modi

भाजपा नेता रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आखिरकार सीएम पद की शपथ ले ली है। दिल्ली में  27 साल के लंबे इंतजार के बाद BJP की सरकार बनी है। शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी के सीएम, डिप्टी सीएम भी शामिल हुए। वहीं शीशमहल जाने के सवाल पर रेखा गुप्ता साफ कर दिया कि वो शीशमहल नहीं जाएंगी. उन्होंने शीशमहल को म्यूजियम बनवाने का जिक्र किया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ने शीशमहल को एक म्यूजियम के तौर पर स्थापित करने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में कहा- 'शीशमहल को म्यूजियम बनवाया जाएगा।' इसके अलावा मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गर्व की अनुभूति हो रही है। 

Follow :  
×

Share