Prahar: आजम- बर्क ने दबाव बनाया, सपा ने दंगाइयों को छुड़ाया ? | Sambhal Violence | CM Yogi
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर अबतक खूब बवाल चल रहा है. पुलिस ने हिंसा से जुड़े एक सरगना सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. संभल में एक के बाद एक कई दंगे हुए लेकिन साल 1978 में हुए दंगों का जख्म अभी भी हरा है. जो साप्रदायिक तनाव के रूप में शुरु हुआ और फिर बाद में सबसे विनाशकारी दंगों में से एक बन गया. जिसमें 184 लोग मारे गए, जिनमें 180 हिंदू थे और फिर इस दंगे के बाद से ही संभल की डेमोग्राफी बदलना शुरू हो गई. लेकिन अब उन्ही दंगों को लेकर एक लेटर वायरल हो रहा है. अब तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार पर आरोप है कि 1978 के दंगों को लेकर पुलिस ने 16 मुकदमे दर्ज किए थे.