अपडेटेड 16 March 2024 at 18:56 IST
Holi 2024: हर राशि का है स्पेशल कलर, राशिनुसार पहनें होली पर कपड़े; बनी रहेगी खुशहाली
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक होली के दिन राशिनुसार कपड़े पहनने चाहिए। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
Rashi Ke Anusar Holi Par Pehne Shubh Rang Ke Kapde: होली का पर्व रंगों-गुलाल और इसके जरिए रिश्तों को करीब लाने का त्योहार है। इस दिन दुश्मन भी एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें रंग लगाकर अपने लड़ाई झगड़े को खत्म कर लेते हैं। वहीं इस दिन का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन राशिनुसार रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।
दरअसल, जिस तरह से हर राशि का अपना एक गुरु, स्वामी, घर, अंक और दिन होता है ठीक उसी तरह से रंग भी होता है। ऐसे में मान्यता है कि अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार सही रंग के कपड़ों का चुनाव करते हैं तो यह आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किस राशि के लोगों के लिए कौन सा रंग शुभ होगा।
मेष राशि (Aries)
इस राशि का स्वामी मंगल है और इनका प्रतिनिधित्व लाल रंग करता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को होली पर लाल रंग के कपड़े शुभ फल देंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है और यह नीले, हरे, सफेद और सुनहरे रंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इस राशि के लोग होली पर इन्हीं रंगों के कपड़ों को पहनकर होली खेंले। इससे जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि भी आती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन के स्वामी बुध ग्रह हैं और इनका प्रतिनिधित्व हरा रंग करता है। ऐसे में होली पर इस राशि के लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह इनके लिए बेहद शुभ रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को होली के दिन सिल्वर या सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन में पूरे साल खुशहाली बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह का स्वामी ग्रह सूर्य देव को माना गया है। ऐसे में रंगों के पर्व पर आप पीले, गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े पहनें। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सिंह राशि के लोगों के लिए पीले रंग के कपड़े सबसे ज्यादा शुभ होंगे।
कन्या राशि (Virgo)
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है और इनका प्रतिनिधित्व हरा रंग करता है। ऐसे में होली (Holi) के दिन इस राशि के जातकों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह बहुत ही शुभ फल देगा। ऐसा करने पर जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और उनका रंग सफ़ेद है। यदि आप होली के दिन सफ़ेद रंग के कपड़ों में होली खेलेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। वहीं ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में भी काफी फायदा मिलता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस राशि का स्वामी मंगल है, जो लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप होली पर मंगल के रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके लिए समृद्धि के द्वार खुलेंगे। आप इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें जिससे जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों को होली खेलते समय बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
मकर राशि (Capricorn)
मकर के स्वामी शनि देव है और यह काले रंग का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में होली के पर्व पर गहरे नीले रंग या काले के कपड़े पहनकर ही होली खेलें। ऐसा करने पर शनि देव प्रसन्न होंगे आपके जीवन में खुशियां आएंगी
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि देव ही माने गए हैं। ऐसे में इसा राशि के लोगों को गहरे नीले और काले रंग के कपड़ों में होली खेलनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन आप फिरोजी और आसमानी जैसे रंगों के कपड़े भी पहन सकती हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को होली वाले दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर होली खेली चाहिए। पीले के साथ आप मस्टर्ड कलर के कपड़े भी पहन सकती हैं। ये रंग भी आपके लिए शुभ होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 March 2024 at 18:48 IST