अपडेटेड 14 January 2024 at 20:53 IST
Makar Sankranti पर इस तरह करें सूर्य देव की पूजा, घर में हमेशा बनी रहेगी बरकत
Makar Sankranti के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है, लेकिन बहुत ही कम लोग ही मकर संक्रांति की पूजा विधि जानते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
Religion, Makar Sankranti Puja Vidhi: नए साल की शुरुआत के बाद का पहला हिंदू त्योहार मकर संक्रांति पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन पवित्र स्नान और दान का महत्व होता है, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक इस दिन विधि-विधान से किए गए पूजा-पाठ से भगवान सूर्य खुश होते हैं। तो चलिए जानते हैं Makar Sankranti पर किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- किस तरह से करें मकर संक्रांति पर पूजा?
- किस तरफ मुंह करके सूर्य देव को दें अर्घ्य?
- Makar Sankranti में पूजा करने से क्या होता है?
किस तरह से करें मकर संक्रांति पर पूजा?
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर पूरे घर की सफाई कर लें और फिर गंगाजल मिले हुए पानी से स्नान करें। इसके बाद तांबे के लोटे में लाल फूल, अक्षत और काला तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते रहे।
किस तरफ मुंह करके सूर्य देव को दें अर्घ्य?
जब भी आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, तो आपका मुंह पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। कहते हैं सूर्य देव की पूजा करते समय वह दिखाई देने चाहिए। वहीं मकर संक्रांति पर इस बात विशेष ध्यान देना होता है, क्योंकि इस दिन सूर्य भगवान प्रत्यक्ष रूप से दर्शन देते हैं।
यह भी पढ़ें… Pregnancy Diet: प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मां-बच्चे दोनों को होगा फायदा
Makar Sankranti में पूजा करने से क्या होता है?
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इसलिए Makar Sankranti के दिन हर किसी को सूर्य भगवान की पूजा और अर्घ्य जरुर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Makar Sankranti Khichdi: बिना खिचड़ी क्यों अधूरी है मकर संक्रांति? जानें इसका धार्मिक महत्व
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 January 2024 at 20:53 IST