अपडेटेड 26 December 2023 at 11:34 IST
Margashirsha Purnima 2023: कब रखा जाएगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और नियम
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रखने का विधान भी है। ऐसे में आइए जानते हैं यह कब है और फास्ट के नियम क्या हैं।
Margashirsha Purnima Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बेहद खास महत्व माना जाता है। इस दिन हिंदू माह का समापन होता है। साथ ही इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान, दान और पूजा-पाठ के साथ व्रत का विधान है। वैसे तो हर महीने में पूर्णिमा आती है, लेकिन मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा बेहद खास है, क्योंकि यह साल की आखिरी पूर्णिमा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार यह कब है और इसके नियम क्या हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कब रखा जाएगा साल का आखिरी पूर्णिमा व्रत?
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त क्या है?
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा का नियम क्या है?
कब रखा जाएगा साल का आखिरी पूर्णिमा व्रत?
पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की और साल की आखिरी पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार की सुबह 5 बजकर 46 मिनट से होगी और इसका समापन 27 दिसंबर दिन बुधवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में पूरे दिन शुभ योग रहेगा आप किसी भी मुहूर्त पूजा कर सकते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का नियम क्या है?
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी या तीर्थस्थल में जाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने पर सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मनोवांछित फल मिलते हैं।
- इस दिन व्रत रखने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।
- इस दिन मां लक्ष्मी संग भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद फलदायी होता है।
- पूर्णिमा वाले दिन स्नान करने के बाद आप भगवान के मंदिर में या किसी ब्राह्मण को दान स्वरूप कुछ भेंट कर सकते हैं। माना जाता है इस दिन किए हुए दान का कई गुना अधिक फल जीवन में प्राप्त होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 December 2023 at 21:06 IST