अपडेटेड 15 December 2023 at 19:22 IST
Kharmas 2023: इस साल कब से शुरू हो रहा है खरमास, जानें क्यों माना जाता है अशुभ
हिंदू धर्म में Kharmas के महीने को अशुभ माना जाता है। कहते हैं इस दौरान कोई भी मांगलिक और शुभ काम नहीं करना चाहिए, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं।
Kab Se Shuru Hoga Kharmas: हिंदू धर्म में खरमास का महीना बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। कहते हैं कि इस खरमास (Kharmas) में शुभ काम करना अशुभ होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है...नहीं तो चलिए जानते हैं आखिर Kharmas को अशुभ क्यों माना जाता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- इस साल कब से शुरू हो रहा है खरमास?
- क्या आप भी मानते हैं खरमास को अशुभ?
- Kharmas में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?
इस साल कब से शुरू हो रहा है खरमास?
पंचांग के मुताबिक इस साल सूर्य देव 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इस दिन से ही खरमास की शुरुआत होगी। सूर्य धनु राशि में 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार तक रहेंगे यानि 15 जनवरी को खरमास समाप्त होगा। खरमास (Kharmas 2023) एक महीने तक रहेगा और इसके समाप्त होने के बाद ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें… कब और क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी?
Kharmas में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?
हिंदू धर्म में खरमास (Kharmas) को बहुत ही खास माना जाता है। वैदिक और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य गोचर करके धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू होता है। इसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। शास्त्रों के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि में रहते हैं, तो उस दौरान शुभ कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है, यही वजह है कि खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें… Vivah Panchami के दिन करें ये खास उपाय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 December 2023 at 22:07 IST