अपडेटेड 6 February 2024 at 18:24 IST

Basant Panchami 2024: इस साल कब है बसंत पंचमी का त्योहार? जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Basant Panchami के दिन ज्ञान कला और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इसकी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त।

कब है बसंत पंचमी? | Image: Freepik

Basant Panchami 2024 Date And Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन ज्ञान, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। हर साल यह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल Basant Panchami का पर्व कब मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के रूप में मनाया जाने लगा। वहीं इस से बसंत ऋतु की शुरुआत भी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं यह पावन पर्व कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

कब मनाया जाएगा बसंत पंचमी का त्योहार?

हर साल माह महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी (Basant Panchami Date) का त्योहार इस बार 13 फरवरी की दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा जो 14 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, लेकिन उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए इस पर्व को 14 फरवरी 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस साल बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त 5 घंटे 35 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें… Mona Lisa की पेंटिग पर फेंका सूप, क्लाइमेट एक्टिविस्टों ने म्यूजियम में काटा जमकर हंगामा

Basant Panchami 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक इस साल बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी दिन रविवार की सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

बसंत पंचमी का महत्व?

Basant Panchami के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कार्यों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह दिन अबूझ मुहू्र्त होने के कारण बिना किसी मुर्हूत के विचार किए बसंत पंचमी के दिन नए कार्यों की शुरुआत उत्तम माना जाता है।

यह भी पढ़ें… Lucky Plants: घर में गुड लक लेकर आते हैं ये फूल के पौधे, लगाने से शुरू हो जाते हैं अच्छे दिन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 16:54 IST