अपडेटेड 13 December 2023 at 22:30 IST

Vivah Panchami 2023: कब और क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी? जानें क्या है इसका महत्व

Vivah Panchami के दिन को शादी-विवाह जैसे मांगलिक कर्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इस दिन का बहुत ही अधिक महत्व है। आइए जानते हैं क्यों?

कब है विवाह पंचमी 2023 | Image: @CaffeineTea facebook

Kab Hai Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी के दिन शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व बताया गया है, जिसके पीछे एक खास वजह है, तो चलिए जानते हैं Vivah Panchami कब है और यह क्यों मनाई जाती है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कब मनाई जाती है विवाह पंचमी?
  • क्यों मनाई जाती है Vivah Panchami?
  • विवाह पंचमी का महत्व क्या है?  

कब मनाई जाती है विवाह पंचमी?

विवाह पंचमी का महत्वपूर्ण दिन हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को मनाया जा रहा है।

क्यों मनाई जाती है Vivah Panchami?

विवाह पंचमी के दिन शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है, लेकिन यह बहुत ही खास होता है, क्योंकि इस दिन माता सीता और श्रीराम का विवाह हुआ था। इसलिए विवाह पंचमी के पर्व को भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रुप में मनाया जाता है।

विवाह पंचमी का महत्व क्या है?  

वैसे तो यह दिन शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इस दिन को दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस अगर कुछ उपायों को भी किया जाता है, तो वैवाहिक जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 December 2023 at 22:30 IST