अपडेटेड 18 October 2025 at 11:42 IST
Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन चीजों का दान करें, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर
Dhanteras 2025: धनतेरस को दिवाली का आगाज माना जाता है। इस शुभ मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से लेकर कुछ चीजों को दान करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा से घर सुख-समृद्धि भरा रहता है। आप भी धनतेरस के दिन इन चीजों का दान कर सकते हैं।
Dhanteras 2025: आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस खास मौके पर विधि-विधान के साथ देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, ताकि घर में धन की बारिश होती रहे।
धनतेरस के दिन सोना-चांदी आदि चीजों का खरीदना शुभ तो माना ही जाता है, लेकिन इस खास मौके पर कुछ चीजों के दान से सिर्फ लक्ष्मी प्रसन्न ही नहीं, बल्कि उनके आशीर्वाद से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा, अक्षय फलों की प्राप्ति भी होती है। इसलिए पौराणिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन आप भी इन चीजों का दान करके पुण्य कमा सकते हैं।
वस्त्र का दान करें
धनतेरस के मौके पर वस्त्र यानी कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। लोककथा के अनुसार धनतेरस के दिन कपड़े दान करने से इंसान के सभी दुर्भाग्य चंद मिनटों में दूर हो जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन जरूरतमंद को कपड़े जरूर दान करें।
अन्न या अनाज का दान करें
धनतेरस के शुभ मौके पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा-पाठ करने के बाद गरीब या जरूरतमंद लोगों को अन्न और अनाज दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इससे अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तेल का घी का दान करें
वस्त्र और अन्न के साथ-साथ तेल, दीपक और घी का दान करना भी शुभ माना जाता है। लोककथा के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन इन चीजों का दान करता है, उसके जीवन से अंधकार दूर हो जाता है। इस दिन सरसों का तेल भी दान कर सकते हैं।
इन चीजों का भी दान करें
वस्त्र, अन्न और तेल, घी के अलावा धनतेरस के मौके पर अन्य कई चीजों का दान भी कर सकते हैं। जैसे कि धातु की वस्तुएं और सुहाग की चीजों का भी दान कर सकते हैं।
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त
खबरों के अनुसार धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है।
अमृत काल- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक है।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है।
चौघड़िया मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 11:41 IST