अपडेटेड 19 December 2024 at 22:01 IST

घर के Main Gate पर भूलकर भी न रखें ये चीज, लौट जाएगी लक्ष्मी

What is the Vastu rule for main gate? मुख्य द्वार के सामने क्या नहीं रखना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

घर के बाहर भूलकर भी न लगाएं ये | Image: Freepik

What should not be placed in front of the main door in Hindi? वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर को डेकोरेट किया जाए तो कहते हैं कि इससे न केवल जीवन में समस्या दूर हो सकती है बल्कि सकारात्मक भी आ सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार यदि मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को रखा जाए तो इससे जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपने घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

मुख्य द्वार के सामने क्या नहीं रखना चाहिए? 

  • घर के मुख्य द्वार पर व्यक्ति को कभी भी जूते चप्पल नहीं छोड़ने चाहिए। कहते हैं कि मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में जब वह जूते चप्प्लों को गेट पर देखती हैं तो उल्टे पैर चली जाती हैं। उनकी जगह नकारात्मकता और दरिद्रता घर में प्रवेश कर जाती है। 
  • अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाते हैं तो ऐसा करना भी शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि लोग सजावट के तौर पर मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन बता दें कि इससे नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यक्ति को मनी प्लांट या ता छत पर लगाने चाहिए या किसी उपयुक्त स्थान पर लगाना चाहिए। 
  • वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मां लक्ष्मी की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि मुख्य द्वार पर गणेश भगवान की मूर्ति लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में बरकत भी आती है। 
  • घर के मुख्यद्वार पर व्यक्ति को कूड़ेदान भी रखने से बचना चाहिए। ऐसा करना भी जीवन में कष्ट ला सकता है। 

ये भी पढ़ें - रसोई से रोज निकालती हैं गाय की रोटी? खिलाने के बाद जरूर बोलें ये लाइनें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 22:00 IST