अपडेटेड 5 April 2025 at 19:49 IST
कैसे पता करें कि बुरी नजर लगी है? जानें संकेत
Symptoms of evil eye in adults: नजर लग जाए तो कैसे पता करें? नजर लगने पर क्या महसूस होता है? जानें...
Symptoms of evil eye in adults: बता दें, जब किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो इस कारण कुछ संकेत नजर आ सकते हैं। हमारे आसपास ना जानें ऐसे कितने लोग हैं जो हमारी खुशी से जलते हैं। वहीं जब भी कुछ अच्छा होता है तो उन लोगों की नजर लग जाती है। जब किसी व्यक्ति को नजर लगती है तो शरीर और व्यवहार में बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में इन बदलावों के बारे में बताना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब किसी व्यक्ति को नजर लगती हो तो क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
नजर लग जाए तो कैसे पता करें?
- जब किसी व्यक्ति को नजर लगती है तो सिर में दर्द महसूस होता है। यह दर्द अचानक से होने लगता है। माथे में भारीपन होता है। वहीं बिना किसी बात के गुस्सा आता है। ऐसे में यदि आपको ये लक्षण नजर आएं तो समझ जाएं कि आपको बुरी नजर लग गई है।
- जब किसी व्यक्ति को नजर लगती है तो उसे बिना किसी कारण चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में माथा बहुत तेज घूमने लगता है और व्यक्ति को अस्थिरता महसूस होती है।
- जब किसी व्यक्ति को नजर लगती है तो उसकी आंखों में भी भारीपन हो जाता है। साथ ही आंखों में जलन की समस्या हो जाती है। पालकें भी टाइट हो जाती हैं और आंखों के बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा आंखों से पानी भी गिरने लगता है। जब ऐसा कुछ हो तो व्यक्ति को समझ जाना चाहिए कि उसे नजर लग गई है।
- बता दें कि जब किसी व्यक्ति को नजर लगती है तो इस दौरान नींद ना आने की समस्या भी होती है। यदि व्यक्ति बिल्कुल ही नहीं सो पा रहा है तो इसका मतलब वो किसी बुरी नजर की चपेट में है। इस कारण व्यक्ति के व्यवहार में चिड़चिड़ा पर भी महसूस होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 19:49 IST