Weekly Horoscope 06 to 12 April 2026: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मेहनत का मिलेगा फल, बनेंगे यात्रा के योग; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 06 to 12 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह कई राशियों के शुभ तो किसी के लिए सावधानी बरतने को लेकर आया है। अब ऐसे में 06 से 12 अप्रैल का यह सप्ताह किन राशियों के लिए मनचाहे परिणाम लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Weekly Horoscope 06 to 12 April 2026 | Image: Meta AI

Weekly Horoscope 06 to 12 April 2026: हिंदू धर्म में अप्रैल का दूसरा सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों का गोचर कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है। इस दौरान नीचभंग राजयोग और बुधादित्य योग का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे करियर और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। 

विशेष रूप से मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों भरा रहेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत में आत्मविश्वास में भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।  लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे। निवेश से लाभ होने की संभावना है और सप्ताहांत में किसी छोटी व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। अगर आप बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अभी टाल दें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको व्यवसाय में लाभ हो सकता है। अगर आप बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो दही-चीनी खाकर जाएं। इस सप्ताह आप हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी वाणी से लाभ होगा और आपकी योजनाएं भी सफल होंगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता का सप्ताह साबित हो सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको मेहनता का पूरा फल  मिलेगा। आपके सभी कष्ट दूर होंगे। अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही जाएं।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

आपके लिए यह समय रणनीतिक फैसलों का है। पिछली मेहनत का मीठा फल अब मिलने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यात्राएं काफी लाभकारी सिद्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है।

धनु राशि 

चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम परिणाम लेकर आया है। आपके कर्ज कम हो सकते हैं। रोजाना हनुमान जी को चने का भोग लगाएं और बजरंगबाण का पाठ अवश्य करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में मेहनत करने को लेकर आया है। आपको निवेश से लाभ होगा। आपको इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है।

मीन राशि 

आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा आत्म-मंथन और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का यही है सही समय, अब मिल रहा बंपर ऑफर के साथ बेहद सस्ता 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 15:57 IST