अपडेटेड 12 November 2025 at 14:51 IST
Vrishchik Sankranti 2025 Daan: वृश्चिक संक्रांति के दिन इन चीजों का दान बना देगा आपको धनवान, मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद
Vrishchik Sankranti 2025 Daan: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर होना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में सूर्यदेव के वृश्चिक राशि में गोचर होने के दौरान दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Vrishchik Sankranti 2025 Daan: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव एक राशि में एक महीने तक रहता है और जब वह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है। इस साल सूर्यदेव वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर 16 नवंबर को होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव को वृश्तिक राशि में गोच होने से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलते हैं तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
अब ऐसे में वृश्चिक संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वृश्चिक संक्रांति के दिन करें तांबे के बर्तन का दान
सूर्यदेव को तांबा अत्यंत प्रिय है। इस दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को तांबे का कोई पात्र, जैसे लोटा या सिक्का, दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इससे आपको मान-सम्मान, यश और करियर में उन्नति मिलती है। साथ ही जीवन में चल रहे कलह-क्लेश दूर होते हैं।
वृश्चिक संक्रांति के दिन करें गुड़ का दान
वृश्चिक संक्रांति के दिन गुड़ का दिन विशेष रूप से करें। इससे सूर्य और मंगल दोनों की स्थिति मजबूत होती है। इससे धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक संक्रांति के दिन करें कंबल का दान
वृश्चिक संक्राति के दिन कंबल का दिन जरूर करें। कंबल शनि और राहु का कारक माना जाता है। कंबल का दान करने से शनि के साथ-साथ राहु के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - Benefits of Eating Guava: रोज सुबह एक अमरूद खाने के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, आज से ही शुरु करें खाना
वृश्चिक संक्रांति के दिन करें अन्न का दान
वृश्चिक संक्रांति के दिन अन्न का दान करना बेहद शभ माना जाता है। अन्न को मां अन्नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है। अन्न का दान करने से घर का धन और अन्न भंडार कभी खत्म नहीं होता है।
वृश्चिक संक्रांति के दिन करें चंदन का दान
वृश्चिक संक्रांति के दिन चंदन का दान करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्ति होती है। अगर आपकी कुंडली में मंगलदोष है तो चंदन का दान करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 14:51 IST