अपडेटेड 20 November 2025 at 07:49 IST

Vivah Panchami 2025 Tulsi Puja: विवाह पंचमी के दिन तुलसी में जरूर डालें ये 2 चीज, पैसों की तंगी होगी दूर; जान लें सही नियम

Vivah Panchami 2025 Tulsi Puja: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी पूजन से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Vivah Panchami 2025 Tulsi Puja | Image: Freepik

Vivah Panchami 2025 Tulsi Puja: हिंदू पंचमी के दिन विवाह पंचमी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाने की परंपरा है। वहीं, इस साल विवाह पंचमी मंगलवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन प्रभु श्रीराम और मां सीता के विवाह का वर्षगांठ मनाया जाता है। इसलिए इसे विवाह पंचमी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो विवाह पंचमी के दिन पूजा-पाठ करने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

आपको बता दें, विवाह पंचमी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन शुभ कार्य करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। 

अब ऐसे में विवाह पंचमी के दिन तुलसी पौधे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे डालने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

विवाह पंचमी के दिन तुलसी में डालें सिंदूर 

तुलसी को साक्षात मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इनकी पूजा के बिना भगवान विष्णु या श्री राम की पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं, सिंदूर सुहाग का प्रतीक है, जिसे विवाहिताएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए लगाती हैं। अगर विवाह में देरी हो रही है, तो इस दिन तुलसी की पूजा करने और सिंदूर चढ़ाने से जल्द ही शुभ विवाह के योग बनते हैं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। सिंदूर चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा का आगमन होता है।

ये भी पढ़ें - Guruwar ke Mantra: आज गुरुवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी; जानें नियम 

विवाह पंचमी के दिन तुलसी में डालें हल्दी 

विवाह पंचमी हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह तिथि विवाह के लिए तो शुभ है, लेकिन अक्सर इस दिन शादियां नहीं की जाती हैं, हालांकि भगवान राम और सीता की पूजा से दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि जरूर आती है। हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है, जो विवाह और सौभाग्य के कारक ग्रह हैं। हल्दी को शुभता, पवित्रता और वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने वाला माना जाता है। यही कारण है कि विवाह की रस्मों में हल्दी का विशेष उपयोग होता है। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। हल्दी अर्पित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 07:49 IST