Vivah Muhurat: शुरू हो गया शादियों का सीजन, जनवरी से अप्रैल तक कब-कब गूंजेगी शहनाईं
Kharmas की समाप्ति के बाद एक बार फिर से शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी से अप्रैल तक कब-कब शहनाई बजेगी।
Vivah Muhurat 2024: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त को देखना बहुत ही जरुरी माना जाता है। वहीं अगर बात शादी-विवाह की हो, तो मुहूर्त देखना अनिवार्य हो जाता है। बिना मुहूर्त के एक काम नहीं किया जाता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में शादी से जुड़े कामों को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2024 में जनवरी से अप्रैल तक के बीच शादी के लिए कौन-कौन सी डेट शुभ हैं।
दरअसल, 16 दिसंबर 2023 की शाम 4 बजकर 9 मिनट से खरमास लग गया था, जिसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक गई थी। वहीं 15 जनवरी 2024 मकर संक्रांति को इसकी समाप्ती हो गई। जिसके बाद से एक बार फिर से शुभ काम शुरु कर दिए गए है। खरमास के समापन के बाद कई शुभ तिथियां हैं, जिनमें विवाह जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
जनवरी से अप्रैल तक इन तिथियों पर बजेगी शादी की शहनाईं
जनवरी
मकर संक्रांति के बाद सारे मांगलिक काम शुरू हो चुके हैं। ऐसे में शादी विवाह भी शुरू हो चुका है। जनवरी में 16, 17, 18, 20, 21, 22 और 27 से 31 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी
फरवरी में शादी के लिए 11 दिन बहुत ही शुभ हैं। इसमें 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29 फरवरी का दिन शुभ होगा।
मार्च
मार्च माह में शादी के लिए 10 तिथियां बेहद शुभ हैं। इसमें 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 तारीख शामिल हैं, जिसमें जमकर शहनाईयां बजेंगी। यह तिथियां वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए बहुत ही अच्छी रहेगी।
अप्रैल
अप्रैल में कुल 6 दिन शादी के लिए शुभ हैं। इसमें 18, 19, 20, 21, 22 अप्रैल 2024 शामिल हैं। इन डेट्स में आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 19 January 2024 at 18:51 IST