अपडेटेड 8 February 2024 at 10:53 IST

Vishnu Puja: गुरुवार के दिन पूजा करते समय करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

Guruwar Ke Mantra: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

Follow :  
×

Share


गुरुवार के मंत्र | Image: Freepik

Guruwar Mantra: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो लोग श्रद्धापूर्वक पूरे विधि-विधान से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन पर विष्णु जी की कृपा सदैव बनी रहती है।

इतना ही नहीं, विष्णु पूजन करने से भक्त को माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद स्वयं मिल जाता है। अगर आप किसी तरह के कष्ट से गुजर रहे हैं या आपको आर्थिक संकट से दो-चार होना पड़ रहा है और करियर या विशेष कामों में अड़चनें आ रही हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए।

खास बात ये है कि अगर आप भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करेंगे तो भगवान आपका हर बिगड़ा काम झट से बना देंगे। तो चलिए देरी किस बात की है, जान लेते हैं गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाले इन खास मंत्रों के बारे में।

गुरुवार के दिन जरूर करे इन मंत्रों का जाप

1.

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

2.

शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।

ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

3.

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

4.

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

5.

ॐ नमो नारायणाय।

6.

ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु ।

यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

ये भी पढ़ें: कुछ ही मिनटों में हट जाती है लिपस्टिक? इन ट्रिक्स के साथ लम्बे समय तक होंठों पर रहेगी बरकरार
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 10:36 IST