Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई से इन 5 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, शुक्र करेंगे सिंह राशि में गोचर; मिलेंगे बड़े अवसर भूलकर भी न गवाएं

ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव, रोमन और भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले 'शुक्र देव' जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आने वाली 4 जुलाई को शुक्र कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

venus-transit-2026-shukra-gochar-in-leo-impact-on-these-5-zodiac-signs-big-opportunities-will-arrive | Image: Meta AI

ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य के कारक ग्रह 'शुक्र' का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी शुक्र देव अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। आगामी 4 जुलाई 2026 को शुक्र देव चंद्रमा की राशि कर्क से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में गोचर करने जा रहे हैं।

आपको बता दें, सिंह राशि में शुक्र का यह प्रवेश कई मायनों में खास है क्योंकि सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव होने के बावजूद, सिंह राशि की शाही और साहसी ऊर्जा शुक्र के वैभव को एक नया आयाम देगी। इस गोचर से वैसे तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। इन राशियों को करियर, बिजनेस और लव लाइफ में बड़े अवसर मिलने वाले हैं, जिन्हें भूलकर भी हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर पांचवें भाव में होने जा रहा है, जो बुद्धि, प्रेम और संतान का स्थान है। इस अवधि में आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। जो लोग मीडिया, फैशन, कला या जर्नलिज्म से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आर्थिक रूप से समय मजबूत है, अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होगा, जो पराक्रम और संवाद का स्थान है। इस दौरान आपके कम्युनिकेशन स्किल्स में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यदि आप कोई नया स्टार्टअप या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे सटीक है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और छोटी दूरी की यात्राएं आर्थिक लाभ लेकर आएंगी।

सिंह राशि 

शुक्र देव आपकी ही राशि यानी आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस गोचर का सबसे शानदार असर आप पर ही दिखेगा। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार और आकर्षण आएगा। लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सुख-सुविधाओं और लग्जरी पर खर्च बढ़ेगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस से बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है।

तुला राशि 

तुला राशि के स्वामी खुद शुक्र देव हैं और इनका गोचर आपके एकादश भाव में होने जा रहा है। यह समय आपकी आमदनी में बंपर बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से भारी लाभ होने की संभावना है। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े सरकारी अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क स्थापित होंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नौवें भाव यानी भाग्य स्थान में होने जा रहा है। 4 जुलाई के बाद से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ेंगे। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्राएं या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो करियर के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होंगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - भाषा अलग, देश अलग, लेकिन सादगी एक...अरिजीत सिंह जमीन पर बैठे तो मार्टिन गैरिक्स ने जो किया, दिल जीत लेगा यह वीडियो

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 13:30 IST