Aaj Ka Rashifal: आज से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत! शुक्र-बुध युति से होगी धन-तरक्की और खुशियों की बौछार, ये दो उपाय भी जरूर करें

कर्क राशि में 22 जून को शुक्र-बुध युति होने जा रही है, जिससे इन 4 राशियों को धन-करियर और रिश्तों में लाभ मिलेगा, इसके साथ ही बाकी राशियों में भी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। जानें लक्ष्मी नारायण योग के चलते क्या उपाय करें। पढ़ें पूरी खबर।

आज का राशिफल | Image: Freepik

Lakshmi Narayan Yoga: ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, 22 जून 2026 से चंद्रमा की राशि कर्क में शुक्र और बुध ग्रहों की युति बनने जा रही है। इसे लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है, जो धन, समृद्धि और सकारात्मक परिणामों से जुड़ा माना जाता है। शुक्र पहले ही कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। लगभग दो हफ्ते बाद बुध का गोचर इस युति को पूरा करेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक इस संयोग का सबसे ज्यादा असर वृषभ, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये वक्त आर्थिक रूप से मजबूत साबित होगा। कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं। लंबे वक्त से अटके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी।

मिथुन राशि

करियर और बिजनेस में अच्छी ग्रोथ के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि 

प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के मजबूत संकेत हैं। नौकरी या बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये वक्त अनुकूल रहेगा। विवाहित जीवन या नए रिश्तों में भी अच्छी खबर आ सकती है।

वृश्चिक राशि

आय के स्रोत बढ़ेंगे। आर्थिक चिंताएं कम होंगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी या निवेश से संबंधित मामलों में लाभ की संभावना है। लक्ष्मी नारायण योग के उपाय बुधवार को हरी मूंग दान करें।

इन राशियों को भी मिलेगा फायदा 

मेष: योजनाओं को पूरा करने और अधूरे काम निपटाने का दिन है। जीवनसाथी और किस्मत का साथ मिलेगा, पुरानी अनबन खत्म होगी।

कर्क: नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मेहनत का भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

सिंह: इंटरव्यू में सफलता और नई नौकरी के योग हैं। भाई के साथ मिलकर आर्थिक योजनाएं बनाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला: रिश्तों में सुधार होगा और कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। विदेश में व्यापार की योजना सफल हो सकती है।

धनु: सोशल नेटवर्क मजबूत होगा। ज्यादा सोचने से बचें वरना सिर दर्द हो सकता है। व्यापार में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर: उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ: करियर में बड़ी सफलता के योग हैं। बिजनेस में धन लाभ होगा, लेकिन पैसों के मामले में दूसरों पर अंधा भरोसा न करें।

मीन: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। तरक्की का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें।

खास उपाय से बनेंगे काम

खास उपाय की बात की जाए तो सफेद वस्तुओं का दान करें, महिलाओं का सम्मान करें और सबके साथ प्यार से बात करें।  इन सरल उपायों से ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। हालांकि, ज्योतिष भविष्यवाणियां विश्वास पर आधारित होती हैं। हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए व्यक्तिगत सलाह के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से संपर्क करें। ये गोचर लगभग दो सप्ताह तक अपना प्रभाव दिखा सकता है। सकारात्मक रहें और मेहनत जारी रखें। 

यह भी पढ़ें: Weather: दो दिन और झेल लीजिए गर्मी, फिर दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 08:30 IST