अपडेटेड 21 February 2024 at 12:40 IST

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर कब और क्यों जलाना चाहिए दीपक, जानें इसके क्या हैं फायदे

Vastu Shastra में पूजा पाठ के साथ घर से मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है। आइए इसके नियम के बारे में जानते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के निमय | Image: Freepik

Deepak jalane ke Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है, वहीं बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा और अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। घर के मंदिर में तो हर को दीया बत्ती करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मेन गेट पर दीपक जलाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसके नियम और समय के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

सनातन धर्म में घर के मुख्य द्वार और तुलसी माता के सामने रोजाना दीपक जलाने का विधान है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आमतौर पर आप सभी ने देखा होगा की हिंदू घरों में शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है, लेकिन इसके नियमों के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। अगर आप भी शाम के समय में दीपक जलाते हैं, तो आइए इसके बारे में कुछ बाते जान लेते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर कब जलाना चाहिए दीपक?

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर गोधूलि बेला यानी शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना गया है। इसी समय माता लक्ष्मी द्वार से घर में प्रवेश करती हैं। जिससे वह प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं। साथ ही इससे जीवन में धन-धान्य की समस्या खत्म होती है।

शाम के समय मुख्य द्वार पर किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

शास्त्रों के मुताबिक शाम के समय मुख्य द्वार पर गाय के घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घर में मेन गेट पर दीपक जलाने के फायदे

सुख-समृद्धि बढ़ती है
धार्मक मान्यताओं के मुताबिक जो व्यक्ति शाम के समय में मुक् द्वार पर दीपक जलाते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार बढ़ जाता है।

धन धान्य की नहीं होती कमी
मान्यता है कि मेन गेट पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में वास करती हैं। जिससे आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

राहु ग्रह का दुष्प्रभाव होता है दूर
घर के मुख्य द्वार गोधूलि बेला यानी शाम के समय दीपक जलाने से राहु ग्रह का दुष्प्रभाव भी दूर होता है।

यह भी पढ़ें… Men's Bad Habits: पुरुषों की ये आदतें चूस लेती हैं शरीर की सारी एनर्जी, कहीं आप तो नहीं करते ये काम

बुरी नजर दूर करे
हर कोई अपने परिवार को बुरी नजर से बचाए रखना चाहता है, ऐसे में अगर आप मेन गेट पर शाम को दीपक जलाते हैं, तो इससे बुरी नजर दूर होती है।

गृह कलेश में होती है कमी
अगर किसी व्यक्ति के घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है, तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से इससे भी छुटकारा पाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें… Dangal Girl सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंची रेसलर बबीता फोगाट, हुईं इमोशनल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 12:32 IST