अपडेटेड 1 January 2024 at 10:37 IST
Vastu Tips: रात में सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, जाग उठेगी किस्मत, वैवाहिक जीवन में भी मिलेगा लाभ
आपने कभी न कभी बुजुर्गों को ये कहते जरूर सुना होगा कि रात में सोते समय कुछ चीजों को सिरहाने रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों को रखने से क्या फायदे होते हैं।
Vastu Tips For Pillow: आप ने कभी न कभी बड़े-बुजुर्गों को ये कहते जरूर सुना होगा कि रात में सोते समय कुछ चीजों को सिरहाने रखना चाहिए, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया गया है। दरअसल, वास्तु में सुखद जीवन जीने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें सिरहाने रखकर सोने से जीवन में कई सकारात्मक फायदे मिलते हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें…
- जीवन में चाहते हैं सकारात्मक बदलाव?
- सोते समय सिरहाने क्यों रखनी चाहिए कुछ चीजें?
- सोते समय सिरहाने कौन-कौन सी चीजें रखें?
सिरहाने क्यों रखनी चाहिए कुछ चीजें?
ऐसी मान्यता है कि हम जो भी चीजें अपने सिरहाने रखकर सोते हैं उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। ऐसे में वास्तु में कुछ चीजों के बारे में बताया है जिसे सिरहाने रखकर सोने से आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत ठीक रहती है, तो वहीं धन समृद्धि के योग भी बनने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने रखकर सोने से सोया हुआ भाग्य भी जाग उठता है।
सोते समय सिरहाने कौन-कौन सी चीजें रखें?
सुंगधित फूल
वास्तु के मुताबिक सोते समय सुंगधित फूल तकिए के नीचे रखने चाहिए। ये मानसिक शांति के साथ अच्छी नींद आने में मददगार साबित होता है। साथ ही ये वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम होता है।
सेंधा नमक और सिक्का
अगर आपकी सेहत लंबे समय से खराब चल रही है तो ऐसे में सोते समय अपने सिरहाने पूर्व दिशा की ओर एक कटोरी में सेंधा नमक और एक रुपए का सिक्का रखें। ऐसा करने पर सेहत में सुधार आने लगेगा।
लहसुन
वास्तु के मुताबिक अगर आप सोते समय लहसुन की कुछ कलियां अपने सिरहाने रखते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अच्छी नींद आती है।
तांबे के लोटे में पानी
सोते समय अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ या पौधे में डाले दें। ऐसा करने से सेहत को लाभ पहुंचता है।
हरी इलायची
सोते समय तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 31 December 2023 at 22:01 IST