अपडेटेड 13 March 2024 at 09:54 IST
Vastu Tips: घर के मंदिर में इस तरह स्थापित करें देवी-देवताओं की मूर्ति, तभी बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Vastu Tips for Temple: घर के मंदिर में किसी भी भगवान की मूर्ति स्थापित करने से पहले आपको वास्तु के नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
Vastu Tips for Temple: हिंदू धर्म में घर के भीतर मंदिर का होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं जिस घर में मंदिर होता है उस घर में देवी-देवता का वास होता है। घर के मंदिर में सुबह-शाम पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर के भीतर मंदिर का होना बेहद जरूरी माना जाता है।
अब जाहिर सी बात है कि जिस घर में मंदिर होगा वहां देवी-देवताओं की मूर्ति को स्थापित करना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र में घर के भीतर स्थित मंदिर में भगवान की मूर्ति स्थापित करने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से घर में अशांति बनी रहती है। ऐसे में आपको किसी भी देवी-देवता की मूर्ति स्थापित करने से पहले वास्तु के इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।
घर के मंदिर में ऐसे रखें मूर्ति (Keep the idol in the home temple like this)
- वास्तु के अनुसार कभी भी घर के मंदिर में मूर्ति को सीधे जमीन पर न रखें। इसके लिए आप जमीन पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर मूर्ति स्थापित कर सकते हैं।
- वास्तु के अनुसार मंदिर में भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति स्थापित करनी चाहिए जिसमें उन्होंने पीले या केसरियां रंग के कपड़े पहने हों। ऐसी मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है।
- भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उनकी मूर्ति खड़े हुए हो। आप कृष्ण जी की बाल मूर्ति या फिर राधा-कृष्ण की मूर्ति भी घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं।
- घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करते समय उनके साथ माता लक्ष्मी को भी स्थापित करें। तभी घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- भगवान राम की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का खास ध्यान रखें, कि उनके साथ भगवान लक्ष्मण, माता सीता और भगवान हनुमान जी भी हों। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- घर के मंदिर में कभी भी माता लक्ष्मी की खड़ी हुई मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए। इसके बजाय आप माता लक्ष्मी की एक बैठी हुई मूर्ति मंदिर में स्थापित कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 08:02 IST