क्या आप भी खाते हैं टूटे हुए बर्तनों में खाना? जानें ऐसा करना कितनी सही कितना गलत

Vastu Tips in Hindi: क्या आप भी टूटे हुए बर्तनों में खाना खाते हैं? अगर हां, तो जान लें कि ऐसा करना कितना सही है और कितना गलत। जानते हैं इस लेख के बारे में...

Why we should not eat in broken steel utensils | Image: Pexels

Vastu Tips in Hindi: अक्सर हम अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका नकारात्मक परिणाम हमें अपने जीवन में देखने को मिलता है। उन्हीं गलतियों में से एक है टूटे हुए बर्तनों में भोजन करना। अक्सर हम टूटे हुए बर्तन में खाना खाते हैं। लेकिन बता दें कि ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो टूटे हुए बर्तनों में भोजन नहीं करना चाहिए। इसके कुछ नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों को टूटे हुए बर्तन में खाना क्यों नहीं खाना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

टूटे हुए बर्तनों में खाना कितनी सही?

  1. हिंदू धर्म के अनुसार, व्यक्ति को टूटे हुए बर्तनों में खाना नहीं खाना चाहिए। खाने को प्रसाद के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यदि आप टूटे हुए बर्तन में भोजन करते हैं तो इसके कारण ईश्वर का अपमान हो सकता है। 
  2. यदि टूटे हुए बर्तनों में खाना खाया जाए तो इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। ऐसे में अपने घर में टूटे हुए बर्तनों को भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है। टूटे हुए बर्तनों में खाना खाने से शरीर को उस भोजन का पूरा प्रभाव नहीं मिल पाता है। 
  3. यदि टूटे हुए बर्तनों में खाना खाया जाए तो इसके कारण घर की समृद्धि भी चली जाती है और घर में दुर्भाग्य अपने पैर पसारना शुरू कर देता है। 
  4. यदि टूटे हुए बर्तनों में खाना खाया जाए तो इसके कारण परिवार में अशांति आ सकती है। बता दें कि टूटे हुए बर्तनों में खाना खाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे अलग व्यक्ति की सेहत पर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  5. कहते हैं यदि कोई व्यक्ति टूटे हुए बर्तन में खाना खाता है तो ऐसा करना अन्नपूर्णा मैया का अपमान करना होता है।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: कभी न दुखाएं इन महिलाओं का दिल, जीवन घिर जाएगा परेशानी से

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 January 2025 at 08:24 IST