अपडेटेड 25 May 2024 at 10:30 IST

Tortoise Ring: कछुए की अंगूठी पहनना होता है शुभ, जान लें इसे धारण करने के नियम

Vastu Tips for Tortoise Ring: अगर आप कछुए के आकार वाली अंगूठी धारण करने जा रहे हैं तो आपको ये नियम नोट कर लेने चाहिए।

Follow :  
×

Share


कछुए की अंगूठी | Image: Unsplash

Tortoise Ring Ke Niyam: अक्सर आपने कई लोगों के हाथों में कछुए की अंगूठी देखी होगी। शास्त्रों में कछुए को काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कछुए के आकार जैसी अंगूठी पहनने से धन-सम्मान में वृद्धि होती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग कछुए के आकार वाली अंगूठी पहनना पसंद करते हैं।

वहीं, अगर कोई व्यक्ति कछुए के आकार वाली अंगूठी धारण करता है तो मां लक्ष्मी भी उस पर अपनी अपार कृपा बरसाती हैं। मान्यता है कि कछुए की अंगूठी चुम्बक की तरह धन को व्यक्ति की ओर खींचती है। इसे पहनने वाले के पास कभी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी कछुए की अंगूठी पहनने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसे पहनने के वास्तु नियम जान लेने चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।

कछुए की अंगूठी धारण करने के नियम (Tortoise Ring Ke Niyam)

  • कछुए की अंगूठी धारण करने से पहले दूध से और उसके बाद गंगाजल से शुद्ध करना न भूलें।
  • वास्तु के अनुसार व्यक्ति को चांदी से बनी कछुए की अंगूठी ही धारण करनी चाहिए। ये काफी शुभ मानी जाती है।
  • इसके बाद अंगूठी को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर श्री सूक्त का पाठ करें। इससे अंगूठी अति शुभ हो जाएगी।
  • अंगूठी को पहनने के लिए शुभ दिन शुक्रवार है। इसलिए इस दिन ही इसे धारण करें।
  • कछुए की अंगूठी धारण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह आपकी ओर होना चाहिए। तभी आपको इसे पहनने का पूरा लाभ मिलेगा।
  • कछुए की अंगूठी को सीधे हाथ की बीच वाली अंगुली यानी मध्यमा अंगुली में या फिर अंगूठे के पास वाली यानी तर्जनी अंगुली में धारण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Skin Fasting Trend: क्या है स्किन फास्टिंग ट्रेंड? गजब के हैं इसके फायदे, जानकर आप भी करेंगे ट्राई

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 May 2024 at 10:27 IST