अपडेटेड 1 August 2024 at 09:29 IST
Sawan Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय बदल देंगे किस्मत, मिलेगा शिव का आशीर्वाद; हर परेशानी का होगा नाश
Sawan Ke Liye Vastu Tips: सावन के पवित्र महीने में कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
Sawan Vastu Tips: हिंदू धर्म में सावन (Sawan) के महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। इस साल सावन माह की शुरुआत सोमवार, 22 जुलाई से शुरू हुई थी जिसका समापन सोमवार, 19 अगस्त को होगा। इस पूरे पवित्र महीने में भगवान शिवजी (Lord Shiv) की पूजा और व्रत किए जाने का विधान है।
माना जाता है कि सावन में शिवजी की पूजा-पाठ और व्रत करने से भोलेनाथ भक्तों से जल्दी प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए शिव भक्तों के लिए ये महीना भोलेनाथ को प्रसन्न करने का महीना होता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस महीने में कुछ विशेष उपाय करने से शिवजी का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही कई दुख-परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए बिन किसी देरी के जानते हैं कि वह कौन से वास्तु उपाय हैं जिन्हें आपको सावन के महीने में करना चाहिए।
सावन 2024 के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips for Sawan 2024)
शिवलिंग
सावन का महीना शिवजी को समर्पित है। इसलिए इस महीने में अगर आप शिवलिंग की स्थापना करने जा रहे हैं तो आपको ईशान कोण दिशा में शिवलिंग स्थापित करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
शिव परिवार की तस्वीर
शिवलिंग की स्थापना के अलावा आपको सावन में घर के भीतर शिवजी के साथ-साथ शिव परिवार की तस्वीर भी लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार आप शिव परिवार की तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। ये दिशा काफी शुभ मानी जाती है।
शिव तांडव की मूर्ति
इस बात का ध्यान रखें कि घर के भीतर कभी भी शिव तांडव की मूर्ति या तस्वीर या शिव जी के क्रोध वाली तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखना अशुभ माना जाता है।
गंगाजल
वास्तु के मुताबिक, सावन के पूरे महीने में घर की साफ-सफाई करने के बाद इसे गंगाजल छिड़ककर पवित्र करना चाहिए। मुख्य रूप से आपको घर की चौखट पर गंगाजल का छिड़काव अवश्य करना है। इससे नकारात्मक खत्म होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
रुद्राक्ष
सावन में शिव पूजा करते समय रुद्राक्ष की पूजा जरूर करें। रुद्राक्ष की पूजा करने के बाद यदि आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग के साफ कपड़े में लपेटकर बांध देते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि व धन हमेशा बना रहेगा।
मदार या आक का पौधा
भगवान शिव को मदार या आक का पौधा बेहद प्रिय है। इसलिए सावन के महीने में मदार या आक का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और आर्थिक संकट से निजात मिलता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 August 2024 at 09:29 IST