अपडेटेड 19 November 2025 at 17:18 IST
Vastu Tips For Shoes: नकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकते हैं पैरों में पहनें जूते, जानें वास्तु दोष का कारण और इससे जुड़ी सावधानियां
Vastu Shastra Ke Upay: जूतों को सही तरीके से रखना केवल सफाई का नियम नहीं है, बल्कि यह घर की सकारात्मक ऊर्जा और शांति से भी जुड़ा है। यदि आप इन छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखते हैं, तो घर में बरकत, सामंजस्य और पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती हैं।
Vastu Dosh Kaise Dur Kare: वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा का बहुत महत्व होता है। कई बार हम छोटी-छोटी बातें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उन्हीं गलत आदतों से घर में न नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। जूतों से जुड़ी गलतियां भी उनमें से एक हैं। रोजाना उपयोग होने वाले जूते यदि गलत तरीके से रखे जाएं, तो यह घर की शांति, बरकत और सुख-सौभाग्य पर असर डाल सकते हैं। तो आइये जांबते हैं जूतों से जुड़े वास्तु दोष और बचने के उपाय-
जूतों से क्यों बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा?
जूते रोज बाहर की धूल-मिट्टी, नमी और गंदगी के संपर्क में आते हैं। वास्तु के अनुसार ये बाहरी नकारात्मक ऊर्जा को भी साथ लेकर आते हैं। अगर इन्हें घर में गलत दिशा में या गलत तरीके से रखा जाए, तो इसका असर वातावरण और मन दोनों पर पड़ सकता है।
जूतों से जुड़ी आम गलतियां क्या हैं?
घर के मुख्य दरवाजे पर जूते रखना
मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेशद्वार माना जाता है। यहां जूतों का ढेर लगाना शुभ नहीं होता और इससे घर में क्लटर और नेगेटिविटी बढ़ती है।
जूतों को खुला छोड़ना
कई लोग जूते-चप्पल उतारकर ऐसे ही बिखरे हुए छोड़ देते हैं। ऐसा करने से ऊर्जा का प्रवाह रुकता है और घर का माहौल अव्यवस्थित महसूस होता है।
फटे-खराब जूतों को घर में रखना
फटे, घिसे या लंबे समय से न पहने जाने वाले जूतों को घर में रखना वास्तु दोष माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
रसोई या पूजा स्थान के पास जूते रखना
रसोई और पूजा घर दोनों ही पवित्र माने जाते हैं। इनके पास जूते रखना ऊर्जा को अशुद्ध कर सकता है।
गीले या बदबूदार जूते घर के अंदर लाना
नमी और बदबू नेगेटिव एनर्जी का संकेत माने जाते हैं। ऐसे जूते घर में फैलती ऊर्जा पर बुरा असर डालते हैं।
वास्तु के अनुसार जूते कैसे रखने चाहिए?
शू रैक का इस्तेमाल करें
घर के बाहर या अंदर जूते खुला न रखें, बल्कि इसे शू रैक के अंदर सही तरीके से रख दें। रैक लकड़ी का होना बेहतर माना जाता है। इसे मुख्य द्वार के सीधे सामने न रखें।
किस दिशा में रखने चाहिए जूते?
वास्तु के अनुसार जूते रखने के लिए उत्तर या पश्चिम दिशा उपयुक्त मानी जाती है।
जूतों को कैसे रखना चाहिए?
एक के ऊपर एक न रखें। जूतों का मुंह कमरे के अंदर की ओर न होना चाहिए। उपयोग में न आने वाले जूते दान कर दें।
घर में जूते पहनकर न चलें
घर के अंदर बाहर के पहने हुए जूते लेकर जाने से बाहरी सभी तरह की ऊर्जा घर के अंदर आती है। ऐसे में इन्हें घर के अंदर लेकर न घूमें और घर के लिए अलग चप्पल रखें।
जूते हमेशा साफ रखें
धूल-मिट्टी लगे जूते नकारात्मकता आकर्षित करते हैं। इन्हें समय-समय पर साफ करते रहें ताकि घर में गंदगी न हो और सकारात्मक ऊर्जा भी बरकरार रहें।
जूतों से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु उपाय
- दरवाजे के पास जूता-रैक हो तो उसके ऊपर भगवान की फोटो न लगाएं।
- जूता-रैक के अंदर थोड़ा कपूर रखना शुभ माना जाता है, यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
- बदबू रोकने के लिए नीम की पत्तियां या रॉक सॉल्ट भी रख सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 November 2025 at 17:18 IST