अपडेटेड 23 January 2024 at 10:47 IST

बिगड़ रहा है हर काम? कहीं इस दिशा में तो नहीं है घर की घड़ी! जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र...

Vastu Tips For Clock: अगर आप दफ्तर या घर में घड़ी लगाने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले वास्तु के नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।

Follow :  
×

Share


घर पर घड़ी लगाने के वास्तु नियम | Image: Pexels

Vastu Tips For Clock: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र और इसके नियमों का विशेष महत्व है। अक्सर लोग घर बनवाते समय या घर में वस्तुओं के रख-रखाव के लिए वास्तु के नियमों को ही फॉलो करते हैं। माना जाता है कि अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का सामान उचित दिशा में रखते हैं तो इससे आपके जीवन में लाभ वृद्धि होती है।

इसके विपरित अगर आप वास्तु शास्त्र की अनदेखी करते हैं तो घर से बरकत चली जाती है और आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अलमारी, टेबल, खिड़की, कुर्सी, शीशे से लेकर घर की हर वस्तु के लिए वास्तु नियम हैं।

वहीं अगर आपके घर में स्थित दीवार पर लगने वाली घड़ी सही दिशा में नहीं लगी है तो ये आपके लिए परेशानी बन सकती है। दीवार घड़ी इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। माना जाता है कि घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप घर या ऑफिस में घड़ी को लगा रहे हैं, तो इससे पहले आप वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में जरूर जान लें। आइए जानते हैं इस बारे में।

घर में घड़ी लगाने के वास्तु नियम

  • अगर आप चाहते हैं कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहे तो आपको घर में घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए।
  • दक्षिण दिशा की दीवार पर घड़ी को भूलकर भी न लगाएं। वास्तु शास्त्र में यह दिशा घड़ी के लिए अशुभ मानी जाती है। क्योंकि यह यम की दिशा मानी जाती है।
  • इसके अलावा बंद या टूटी हुई घड़ी को कभी भी दीवार पर न लगा रहने दें। इससे उन्नति में बाधा तो आती ही है साथ ही ये जीवन को कठिनाईयों की ओर भी ले जाता है।
  • साथ ही घर या दफ्तर की घड़ी को समय-समय पर साफ करते रहें। तभी ये आपके भविष्य और किस्मत को चमकाने में मदद करेगी।
  • वैसे तो मार्केट में कई तरह की घड़ी मिल जाती हैं। लेकिन वास्तु नियम के अनुसार आपको गोल आकार वाली घड़ी ही घर के भीतर लगानी चाहिए। ये आपको बरकत की ओर ले जाएगी।
  • वहीं, घड़ी को कभी भी घर या दफ्तार के मेन गेट के ऊपर न लगाएं।
  • घड़ी को कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आपका अच्छा वक्त दूसरे के हक में चला जाता है। 

ये भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर जा रहे हैं तो जरूर करें इन जगहों के दर्शन, मंदिर परिसर के भीतर है मौजूद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 08:28 IST