अपडेटेड 4 December 2025 at 13:12 IST

Vastu Tips For Prosperity: फ्रिज के ऊपर गलती से भी न रखें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips For Refrigerator: वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर रखी कुछ चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकती हैं। जानिए किन वस्तुओं को रखने से बचना चाहिए और क्यों।

फ्रिज के ऊपर क्या नहीं रखना चाहिए? | Image: Freepik

Vastu Ke Upay: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है। घर की ऊर्जा को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने के लिए ये जरूरी होता है कि घर की हर चीज सही दिशा और सही तरीके से रखी जाए। किचन घर का अहम हिस्सा माना जाता है और यहां रखा गया हर सामान परिवार की समृद्धि पर असर लेकर आती है। फ्रिज भी आज के समय में हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसके इस्तेमाल के साथ-साथ कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कुछ वास्तु के नियम, जो फ्रिज से जुड़े ऐसे वास्तु नियम बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं और कई परेशानियों से बच सकते हैं।

मॉर्डन समय में फ्रिज की डिमांड

आज के दौर में फ्रिज घर की जरूरत बन गया है। इसमें खाने-पीने की चीजें सुरक्षित रहती हैं। लेकिन अक्सर लोग जगह की कमी या सुविधा के लिए फ्रिज के ऊपर भी सामान रखना शुरू कर देते हैं।

फ्रिज के ऊपर क्या नहीं रखना चाहिए?

जल तत्व वाली चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज अग्नि तत्व का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसके ऊपर जल तत्व से जुड़ी चीजें रखना अशुभ होता है, जैसे फिश एक्वेरियम, मनी प्लांट या पानी से भरे बर्तन। इन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से आर्थिक नुकसान, घर में कलह-क्लेश, पारिवारिक तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

दवाइयां

फ्रिज की ऊपरी जगह हल्की गर्म रहती है, इसलिए दवाइयां वहां रखना वास्तु और स्वास्थ्य, दोनों के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इससे घर में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। गर्मी के कारण कई दवाइयां खराब भी हो सकती हैं।

कबाड़ या बेकार सामान

अक्सर लोग छोटे-मोटे खराब सामान, पुराने अखबार, टूटे डिब्बे आदि फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर की सुख-समृद्धि में बाधाम लेकर आना। इसके अलावा अचानक खर्च का बढ़ना और इसके साथ में मानसिक तनाव जैसी समस्याएं ला सकता है।

भगवान की मूर्ति या तस्वीर

फ्रिज के ऊपर भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखना अशुभ माना जाता है। यह स्थान ऊंचा और स्थिर नहीं होता है, इसलिए यह पूजा या देव ऊर्जा के लिए उचित नहीं है।

ये चीजें भी न रखें

घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए बांस का पौधा, रुपये-पैसे, भारी सामान, ओवन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोबाइल चार्जर, अनाज के डिब्बे, ट्रॉफी, अवार्ड्स आदि जैसी ये सभी चीजें फ्रिज की ऊर्जा को असंतुलित करती हैं और घर में वास्तु दोष पैदा कर सकती हैं।

फ्रिज के उपाय क्या रखना चाहिए?

अगर आप चाहें, तो फ्रिज के ऊपर केवल हल्का और सजावट वाला सामान रख सकते हैं, जैसे हल्का शोपीस, छोटी सजावटी ट्रे या हल्का डेकोरेशन मैट। ये चीजें ऊर्जा बाधित नहीं करतीं और किचन को व्यवस्थित भी दिखाती हैं।

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Money: बनते-बनते बिगड़ रहे हैं काम और खत्म ही नहीं हो रही पैसों की तंगी? करें ये वास्तु उपाय; घर में लौट आएंगी मां लक्ष्मी

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 12:59 IST