अपडेटेड 22 February 2024 at 08:31 IST

Vastu Tips: घर में कभी भी इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा, जानिए और क्या-क्या हैं नियम...

Vastu Tips For Tulsi: अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

Follow :  
×

Share


तुलसी लगाने के नियम | Image: shutterstock

Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। लिहाजा इसे घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। मान्यता है कि रोजाना सुबह-शाम तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और वह व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

इससे अलग, क्या आप जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम दिए गए हैं? जी हां, घर में तुलसी का पौधा लगाने की दिशा से लेकर उसकी पूजा आदि तक, वास्तु के ऐसे कई नियम हैं जिनका पालन  करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप इन नियमों की अनदेखी करके घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले आपको ये नियम जरूर जान लेने चाहिए।

घर में तुलसी का पौधा लगाने के नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व की दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इसलिए तुलसी के पौधे को इसी दिशा में स्थापित करें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • वहीं, तुलसी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।  साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
  • इसके अलावा सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए. आप इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें या किसी कुएं में डाल दें।
  • वहीं, घर में तुलसी के पौधे को कभी भी अंधेरे में न रखें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। अगर अंधेरा है तो आप तुलसी के समीप एक दीया जरूर जलाएं।
  • रविवार के दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी न हाथ लगाएं न ही इस पर जल अर्पित करें। ऐसा करना आपको कंगाल कर सकता है।
  • तुलसी के पौधे को कभी भी सीधे जमीन में नहीं लगाना चाहिए। बल्कि हमेशा इसे गमले में लगाएं। वास्तु के अनुसार तुलसी लगाने का सही तरीका यही है।
  • तुलसी के पौधे के आस-पास बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। वरना आपका जीवन कष्टों से भर सकता है। 

ये भी पढ़ें : Mahashivratri 2024: भोले को करना है खुश! महाशिवरात्रि के दिन जरूर अर्पित करें उनके पसंदीदा फूल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 08:31 IST