अपडेटेड 14 February 2024 at 19:49 IST

Vastu Niyam: पीरियड्स के कितने दिन बाद धोना चाहिए बाल? क्या कहता है वास्तु नियम

Vaastu Shaastra में जिस तरह से जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, ठीक उसी तरह से पीरियड्स के कितने दिन बाल धोने चाहिए इसके बारे में बताया गया है।

पीरियड्स के कितने दिन बाद धोना चाहिए बाल? | Image: Freepik

Vaastu Rules For After Periods Washing Hair: मासिक धर्म या पीरियड्स एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। साथ ही इस दौरान उन्हें कई नियमों का पालन भी करना होता है। इन दिनों में जहां उन्हें कई कामों को करने की मनाही भी होती है वहीं पीरियड्स और इसके बाद बाल धोने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।

शास्त्रों में मासिक धर्म को लेकर कई तरह के नियम बताए गए हैं। वहीं कुछ लोगों के मन में पीरियड्स को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। जिनमें एक सवाल यह भी उठता है कि पीरियड्स के कितने दिन बाद और किस दिन बाल धोने चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके लिए वास्तु में क्या बताया गया है।

पीडियड्स के कितने दिन बाद धोएं बाल?

आप ने कभी न कभी बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान और बाद में सही समय पर बाल धोने चाहिए। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कितने दिन बाद हेयर वॉश करें, तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपके पीरियड्स 3 दिन चलते हैं, तो आपको चौथे दिन बाल धो लेने चाहिए। यानी मासिक धर्म खत्म होने के अगले ही बाल धोना सही होता है।

यह भी पढ़ें… Zodiac Signs: इन 4 राशियों के लोग होते हैं खाने के लालची, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल

ऐसी मान्यता है कि पीरियड्स खत्म होने के अगले दिन किसी भी वार को आप बाल धो सकते हैं। इस दौरान आपको दिन के बारे में सोचने की जरुरत नहीं, क्योंकि अगर आप पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद बालों को नहीं धोती है, तो आपका शरीर शुद्ध नहीं माना जाता है।

बाल धोते समय करें ये उपाय

वहीं अगर आप इन दिनों में किसी भी तरह के दुष्प्रभाव से बचना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको नहाते समय पानी में एक चुटकी सेंधा नमक मिला लेना चाहिए। इस पानी से नहाने और बाल धोने से आपको किसी भी तरह के दुष्प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें… Men Health: महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी वरदान है अलसी के बीज, कई समस्याएं होती हैं दूर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 19:39 IST