Chandra Gochar 2026: वैशाख महीने में चंद्र करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ; कार्यक्षेत्र में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और गतिशीलता का कारक माना जाता है। अप्रैल 2026, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख का पावन महीना है, ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा कुल 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं।
Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं चंद्रमा का गोचर सबसे तीव्र माना जाता है। साल 2026 में वैशाख माह का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है। ग्रहों के लिहाज से यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा का विभिन्न नक्षत्रों और राशियों में गोचर न केवल हमारे मानसिक स्तर को प्रभावित करेगा, बल्कि करियर और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर डालेगा।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, वैशाख मास के इस गोचर से 4 विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। चंद्रमा की शुभ स्थिति के कारण आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।आपको ऑफिस में नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए वैशाख का महीना आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाला होगा। चंद्रमा का गोचर आपके दशम और एकादश भाव को प्रभावित करेगा।यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।समाज में आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए वैशाख मास में चंद्रमा का गोचर व्यापारिक विस्तार का संकेत दे रहा है। कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव कम होगा और परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यवर्धक रहेगा। चंद्रमा की कृपा से आपके अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल पदोन्नति हो सकता है।नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 20:13 IST