अपडेटेड 26 November 2024 at 08:39 IST

Utpanna Ekadashi 2024 Bhog: विष्णुजी को करना है प्रसन्न तो जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

Utpanna Ekadashi 2024 Bhog: उत्पन्ना एकादशी के खास मौके पर आप श्री हरि को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


उत्पन्ना एकादशी 2024 भोग | Image: Shutterstock

Utpanna Ekadashi 2024 Bhog: हिंदू धर्म में एकादशी का बेहद खास महत्व होता है। इस साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी मंगलवार, 26 नवंबर के दिन पड़ रही है। इसे उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024) भी कहा जाता है। इस दिन विष्णुजी की पूजा करने के साथ-साथ उनके नाम का व्रत भी किया जाता है।

ऐसे में आप विष्णुजी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं विष्णु जी के प्रिय भोग के बारे में।  

उत्पन्ना एकादशी 2024 भोग (Utpanna Ekadashi 2024 Bhog)

पीला फल

भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है, इसलिए इस दिन उन्हें पीले रंग का फल जैसे कैला आदि जरूर भोग के रूप में अर्पित करें।

पीली मिठाई

आप भगवान विष्णु को भोग के रूप में पीले रंग की कोई मिठाई, लड्डू या हलवा आदि बनाकर भी चढ़ा सकते हैं। इससे वह अति प्रसन्न हो जाएंगे।

पंचामृत

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अर्पित करें। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और चीनी मिलाकर प्रभु को चढ़ाएं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं, और इसके भोग के बिना विष्णु पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।

साबूदाने की खीर

उत्पन्ना एकादशी के दिन साबूदाने की खीर बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। यह खीर घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शांति फैलाने का काम करेगी।

दूध

भगवान विष्णु को दूध अर्पित करना भी बहुत फलदायक माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी के दिन दूध से बनी चीज या दूध का भोग प्रभु को लगाएं।

ताजे फल

भगवान विष्णु को ताजे और रसीले फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और आशीर्वाद के प्रतीक होते हैं।

सुखा मेवा

अखरोट, बादाम, काजू, मुनक्का जैसे सूखे मेवे भी भगवान विष्णु को अर्पित किए जा सकते हैं। इस भोग से विष्णुजी बेहद खुश हो जाएंगे।

नारियल

नारियल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। इसलिए उन्हें नारियल का भोग जरूर चढ़ाएं।

दही

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को ताजा व मीठा दही जरूर अर्पित करें। आप चाहे तो इसमें शहर मिलाकर भी भोग लगा सकते हैं।  

शहद

शहद का भोग विष्णुजी को अर्पित करने से जीवन में मिठास और सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इस दिन शहद को भोग रूप में विष्णुजी को अर्पित करें। 

ये भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सबकुछ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 November 2024 at 08:39 IST