अपडेटेड 12 April 2025 at 20:56 IST
Tulsi: तुलसी के पौधे में आज ही रख दें ये चीज, मां लक्ष्मी का होगा वास
यदि तुलसी के पौधे में कुछ चीजों को रखा जाए तो इससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
Tulsi Vastu Tips in Hindi: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद ही पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि इस पौधे की नियमित रूप से पूजा की जाए तो कहते हैं घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि तुलसी के पौधे में कुछ चीजों को रखा जाए तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जी हां ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पौधे पर किन चीजों को रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पढ़ते हैं आगे...
तुलसी के पौधे में रखें ये चीजें
- आप तुलसी के पौधे में पीतल का छोटा लोटा रख सकते हैं। ऐसे में आप पीलत के छोटे लोटे में पानी भरें और उसे तुलसी के पास रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
- यदि तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ रखी जाए तो इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है।
- यदि आपको कोई बुरी नजर या अज्ञात डर सता रहा है तो ऐसे में आप तुलसी के पौधे में गोमती चक्र भी रख सकते हैं। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है साथ ही अज्ञात डर भी दूर हो सकता है।
- कहते हैं यदि हफ्ते में एक बार तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाया जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- यदि तुलसी के पौधे में लाल धागा बांधा जाए तो इससे न केवल जीवन के संकट दूर हो सकते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।
- यदि तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाया जाए इससे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है बल्कि शांति भी आ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 April 2025 at 20:56 IST