अपडेटेड 25 December 2025 at 14:48 IST
Tulsi Pujan 2026 Mantras: आज तुलसी पूजन के दिन शाम को जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मां लक्ष्मी करेंगी घर में वास
Tulsi Pujan 2026 Mantras: हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ ऐसे मंत्र है, जिसका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Tulsi Pujan 2026 Mantras: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि ये बेहद पूजनीय मानी गई है। वहीं आज तुलसी पूजन का विधान है। यह व्रत आध्यात्मिक शांति और सुख-समृद्धि को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर के आंगन में तुलसी हरी-भरी रहती है और विधि-विधान से उनकी पूजा होती है, वहां यमदूत प्रवेश नहीं करते और मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।
अब ऐसे में अगर आप आज मां तुलसी की पूजा कर रहे हैं तो दीपक जलाकर विधिवत रूप से पाठ करें। साथ ही कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से आपका भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से तुलसी पूजन करने के दौरान कुछ मंत्र है, जिसका जाप करने के बारे में बताएंगे।
संध्या तुलसी पूजा के दौरान मंत्र जाप
तुलसी को 'हरिप्रिया' कहा जाता है। शाम के समय तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं। यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या घर में क्लेश रहता है, तो आज की शाम इन मंत्रों का उच्चारण आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकता है।
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते
तुलसी गायत्री मंत्र का करें जाप
यदि आप अपने करियर या व्यवसाय में उन्नति चाहते हैं, तो तुलसी गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना उत्तम फलदायी माना जाता है।
ॐ श्री तुलस्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि तन्नो वृंदा प्रचोदयात्।।
ये भी पढ़ें - Winter Top 5 Fruits: सर्दियों में ये 5 पांच फल बढ़ा देगा आपकी इम्यूनिटी, अभी से खाने करें शुरू
मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र जाप
तुलसी के ये आठ नाम अत्यंत प्रभावशाली हैं। इनका जाप करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। वृंदा, वृंदानी, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी। इसलिए इन नाम का पाठ जरूर करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
शाम को पूजा करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें
शाम की पूजा से पहले हाथ-पैर धोकर स्वच्छ हो जाएं। संभव हो तो पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
तुलसी के पौधे के पास दीपक हमेशा दक्षिण-पूर्व की ओर मुख करके रखें। यह सुख-शांति लाता है।
सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्तों को तोड़ना या पौधे को स्पर्श करना वर्जित माना गया है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 December 2025 at 14:48 IST