अपडेटेड 3 November 2024 at 19:24 IST
Tulsi Puja: कार्तिक महीने में तुलसी माता को खुश करना है बेहद आसान, बस पूजा के समय करें ये एक काम
Kartik Maah माता तुलसी को समर्पित होता है, ऐसे में इस महीने में इन्हें खुश करना बहुत आसान होता है। आपको बस पूजा के समय बस एक काम करना होगा। आइए जानें...
Kartik Tulsi Puja Niyam: हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना (Kartik Maah) धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में तुलसी (Tulsi) जी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है। वहीं उनके खुश होने पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसे में अगर कार्तिक (Kartik) के महीने में आप भी माता तुलसी की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको पूजा के समय बस एक काम करना होगा। आइए उसके बारे में आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक कार्तिक मास (Kartik Maas) की अमावस्या तिथि पर तुलसी माता का जन्म हुआ था। इसलिए इस पूरे महीने तुलसी पूजा का विशेष विधान है और माता तुलसी के साथ मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की भी कृपा पाना चाहते हैं, तो तुलसी पूजा (Tulsi Puja) के समय बस एक काम करना होगा।
कार्तिक माह में क्यों की जाती है तुलसी माता की पूजा?
कई सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कार्तिक माह में माता तुलसी जी (Kartik Maah Me Kyo Ki Jati Hai Tulsi Puja) की पूजा क्यों की जाती है? बता दें कि धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस मास में श्रद्धा से तुलसी पूजा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद और उनकी कृपा प्राप्त होती है। यही वजह है कि इस महीने में लोग तुलसी (Tulsi Upay) से जुड़े कई तरह के उपाय भी करते हैं।
मां तुलसी को प्रसन्न करने के लिए कौन सा काम करना चाहिए?
कार्तिक के महीने में माता तुलसी को प्रसन्न करने के लिए वैसे तो कई तरह के उपाय किए जाते हैं, लेकिन इस माह में शाम के समय तुलसी में दीपक जलाने का खास महत्व होता है। इसलिए अगर आप माता तुलसी के साथ-साथ विष्णु भगवान (Bhagwan Vishnu) और मां लक्ष्मी को भी खुश करना चाहते हैं, उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो कार्तिक के पूरे महीने रोजाना सूर्यास्त के बाद तुलसी के नीचे दीया जरूर जलाएं।
तुलसी में होता है इस देवी का वास (This goddess resides in Tulsi)
दरअसल, ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) तुलसी जी (Tulsi Ji) के हृदय में शालीग्राम (Shaligram) के रूप में निवास करते हैं। यही वजह है कि कार्तिक माह में तुलसी पूजा (Tulsi Puja) और इनके नीचे दीया जलाने के साथ-साथ दीपदान का भी विशेष महत्व माना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 November 2024 at 19:24 IST