अपडेटेड 17 December 2023 at 22:10 IST
Tulsi Puja: क्या Kharmas में तुलसी पूजा करना चाहिए या नहीं? जानें क्या हैं नियम
Kharmas का महीना बहुत ही खास होता है, लेकिन इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इस दौरान तुलसी पूजा करनी चाहिए या नहीं... आइए जानते हैं।
Tulsi Puja Niyam In Kharmas: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। लगभग सभी घरों में तुलसी की पूजा की जाती है, क्योंकि शास्त्रों में ऐसा करना बहुत ही शुभ बताया गया है, लेकिन इन दिनों खरमास चल रहा है और इस दौरान बहुत से लोग तुलसी पूजा से कतराते हैं, क्योंकि यह मास अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसमें शुभ खाम नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि क्या खरमास में तुलसी पूजा करनी चाहिए या नहीं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- हो चुकी है खरमास की शुरुआत
- खरमास में नहीं करते मांगलिक कार्य
- क्या खरमास में कर सकते हैं तुलसी पूजा?
हो चुकी है खरमास की शुरुआत
खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार से हो चुकी है, जो कि 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार तक रहेगी। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में लोग तुलसी पूजा करने से भी कतराते हैं, तो चलिए जानते हैं कि क्या खरमास में तुलसी पूजन किया जा सकता है या नहीं।
क्या खरमास में तुलसी पूजा कर सकते हैं?
मान्यताओं के मुताबिक खरमास का महीना अशुभ होता है, ऐसे में इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर लोग लगा दी जाती है और इसलिए तुलसी पूजा करने से भी लोग कतराते हैं, लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि खरमास मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए, लेकिन धार्मिक कामों को जितना हो सके उतना ज्यादा करना चाहिए। ताकि खरमास का अशुभ प्रभाव कम किया जा सके। ऐसे में इस दौरान तुलसी पूजा जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें… पानी में उगने वाले इस फल को आयुर्वेद में माना गया है वरदान, सर्दियों में बड़े चाव से खाते हैं लोग
खरमास में क्या है तुलसी पूजा का नियम
- खरमास के दौरान रोजाना तुलसी पूजन कर सकते हैं, लेकिन इससे संबंधित एक खास नियम का ध्यान रखना चाहिए।
- खरमास में तुलसी की पूजा करते समय इसके पत्तों को छूने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर तुलसी का पौधा दूषित माना जाता है।
- आप अगर खरमास में तुलसी का पूजन कर रहे हैं, तो दीपक बाती जरूर करें लेकिन तुलसी के पत्तों को हाथ ना लगाएं और ना ही इन पत्तों को तोड़ें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 December 2023 at 22:10 IST